Class 8th science ncert ch-12 (तड़ित) notes pdf download

Class 8th science ncert ch-12 (तड़ित) notes pdf download


  • तड़ित- जब एक वस्तु दूसरी वस्तु से रगड़ खाती है उस समय वस्तुएं आवेशित हो जाती है। यही आवेश जब अधिक हो जाता है कि विद्युत भी इसके प्रवाह को नहीं रोक पाती। उसमें जो चिंगारियां हमें आसमान में दिखाई देती है उसे तड़ित कहते हैं।

आवेश मुख्यतः दो प्रकार का होता है:-

  1. ऋणावेश
  2. धनावेश

हम आवेश को विद्युतदर्शी की मदद से देखते हैं। विद्युतदर्शी की मदद से यह पता भी लगाया जा सकता है कि किसी वस्तु के ऊपर किस तरह का आवेश है।

तड़ित की कहानी

जब एक ऋणावेशित बादल किसी धनावेशित बादल से टकराता है। उस समय उनके बीच आकर्षण होता है। और इसी टकराहट की वजह से चिंगारियां उत्पन्न होने लगती है जो हमें आसमान में कड़कती हुई दिखाई देती है। जिसे हम तड़ित कहते हैं।

तड़ित से सुरक्षा-

  1. तड़ित की आवाज सुनते ही आपको एक सुरक्षित जगह ढूंढ लेनी चाहिए।
  2.  तड़ित के समय पेड़ों से दूर रहें।
  3. तडित के समय अपने घरों में रहे।
  4. यदि आप किसी खुले मैदान में हैं और कोई भी श्रेण नहीं है तो जमीन पर बैठ जाएं। जमीन पर लेटे नहीं। 
  5. यदि आप किसी वाहन पर है तो वाहन से ना उतरे। अगर वाहन पर छत नहीं है तो एक सुरक्षित जगह ढूंढ ले।

  • तड़ित चालक- जब आसमान से बिजली नीचे गिरती है तो वह बड़ी-बड़ी इमारतों पर गिर जाती है। उससे बचने के लिए हम एक धातु की छड़ अपनी छत पर लगाते हैं जो जमीन से जुड़ी होती हैं। जब भी कोई आवेशित बादल और छड़ के आस पास से गुजरता है तो वह छड़ उसका सारा आवेश सोख लेती है। इससे भवन सुरक्षित रहता है।
  •  भूकंप- जब धरती की गहराई में कुछ हलचल होती है। उस समय जमीन हिलने लगती है जिसे हम भूकंप कहते हैं। भूकंप मापने के लिए हम रिक्टर पैमाना या सिस्मोग्राफ का इस्तेमाल करते हैं। रिक्टर पैमाने पर 7 या इससे अधिक का भूकंप बहुत तबाही फैला सकता है।
  •  भूकंप से सुरक्षा

  1. यदि आप घर में हैं तो किसी मेज के नीचे छिप जाएं।
  2. ऐसी ऊंची और भारी वस्तुओं से दूर रहे तो आपके ऊपर गिर सकती हैं
  3. अगर आप बिस्तर पर हैं तो उठे नहीं, अपने सिर को तकिए से ढके।
  4. अगर आप घर से बाहर हैं तो वृक्षों, भवनों तथा बिजली के खंभों से दूर रहें। 
  5. अगर आप किसी वाहन में हैं तो वहां को खुली जगह पर ले जाए। वाहन को रोके नहीं।

Class 8th science ncert ch-12 (तड़ित) notes pdf download

Previous Post Next Post

Contact Form