BSEB Bihar Board | Bharati Bhawan Class 9th Geography | अध्याय 1 हमारे परिवेश के पदार्थ | Question Answer

अतिलघु उत्तरीय प्रश्न

1.       वह चीज क्या कहलाती है जो कुछ स्थान घेरती है तथा जिसमें द्रव्यमान होता है ?

उत्तर – पदार्थ

2.       द्रव्य क्या है ?

उत्तर – पदार्थ का वह रूप जिसकी एक निश्चित संरचना हो एवं जिसके स्पष्ट गुण हो, द्रव्य कहलाता है।

3.       क्या चीनी एक द्रव्य है ?

उत्तर – जी हाँ, चीनी एक द्रव्य है।

4.       पदार्थ की विभिन्न अवस्थाओं के नाम लिखे ?

उत्तर- ठोस, द्रव्य और गैस

5.       पदार्थ द्वारा अधिकृत स्थान क्या कहलाता है ?

उत्तर- आयतन

6.       10° C पर जल की भौतिक अवस्था क्या होती है?

उत्तर – द्रव

7.       अंतरा-अणुक स्थान से आप क्या समझते है ?

उत्तर – पदार्थ के कणों के मध्य रिक्त स्थान को अंतराण्विक स्थान कहते है |

8.       अंतरा-अणुक आकर्षण बल क्या है ?

उत्तर – पदार्थ अत्यंत छोटे-छोटे सूक्ष्म कणों के बने होते है। इन कणों के बीच एक प्रकार का आकर्षण बल कार्य करता रहता है, उसी को अंतरा-अणुक आकर्षण बल कहते है।

9.       ठोस पदार्थ में बहाव (flow) क्यों नहीं होता है?

उत्तर – ठोस पदार्थ के कण इतने मजबूत होते है की अपनी मजबूती से परस्पर बंधे रहते है | अंतराआण्विक स्थान बहुत कम होता है। इसीलिए ये निर्वात में एक दूसरे के ऊपर से फिसल नहीं सकते। अतः ठोस पदार्थों में बहाव नहीं होती है।

10.   ठोस पदार्थ पर ऊष्मा का क्या प्रभाव पड़ता है ?

उत्तर- ऊष्मा देने पर ठोस पदार्थ का विस्तार होता है और अधिक ऊष्मा मिलने पर वह पिघलकर द्रव में बदल सकता है।

11.   उस प्रक्रिया का नाम बताएं जिसमें किसी दूषित वस्तु की दुर्गन्ध उसके चारो ओर वायु में फैल जाती है ?

उत्तर – विसरण

12.   जल की थोड़ी मात्रा को कमरे के फर्श पर गिरा देने पर वह फर्श पर क्यों फैल जाता है?

उत्तर – क्योंकि जल एक द्रव है। द्रव पदार्थों में बहने की प्रवृति पायी जाती है। इसी कारण से जल की थोड़ी मात्रा को कमरे के फर्श पर गिरा देने पर फैल जाता है।

13.   10°C और 25°C में किस ताप पर जल का वाष्पन अधिक होता है।

उत्तर- 25°C ताप पर जल का वाष्पन अधिक होता है।

14.   किसी द्रव के क्वथनांक पर वायु के दाब का क्या प्रभाव पड़ता है?

उत्तर – द्रव का क्वथनांक वायुमंडल के दाब पर निर्भर करता है। वायुमंडल का दाब अधिक रहने पर द्रव का क्वथनांक भी बढ़ जाता है। इसके विपरीत वायुमंडल दाब कम रहने पर द्रव का क्वथनांक भी कम हो जाता है। जब हम वायु में ऊपर जाते है तो वायुमंडल का दाब कम होने लगता है जिससे की द्रव का क्वथनांक भी कम हो जाता है।

15.   सामान्य दाब पर एक पदार्थ का क्वथनांक कमरे के ताप से कम है। बताएँ की पदार्थ की भौतिक अवस्था क्या है ?

उत्तर – द्रव

16.   किसी ठोस के द्रवणांक की परिभाषा लिखे |

उत्तर- ठोस पदार्थ के द्रवणांक प्रायः उच्च होते है।

17.   क्या होता है जब जल को 0°C पर ठंडा किया जाता है ?

उत्तर- जब जल को 0°C पर ठंडा किया जाता है तो वह बर्फ का रूप ले लेता है।

18.   गैस को ठंडा करने पर क्या होता है ?

उत्तर- जब गैस को ठंडा किया जाता है तो उसके कणों की ऊर्जा कम हो जाती है जिससे कणों का गमन धीमा हो जाता है और वे एक दूसरे निकट आ जाते है।

19.   अमोनिया क्लोराइड को गर्म करने पर क्या होता है?

उत्तर – अमोनिया क्लोराइड को गर्म करने पर वह सीधे वाष्प की अवस्था में बदल जाता है ।

20.   पदार्थ की चतुर्थ अवस्था को क्या कहते है ?

उत्तर – प्लाज्मा अवस्था कहते है।

21.   क्या कारण है की गैसों को संपीडित किया जाता है, किन्तु द्रव को नहीं ?

उत्तर – गैसों की अपेक्षा द्रव में अन्तराण्विक स्थान बहुत कम होती है।

22.   उस गैस का नाम बताएं जिसकी आपूर्ति अस्पतालों में द्रव रूप में किया जाता है ?

उत्तर- आक्सीजन गैस

23.   किसी पदार्थ का ताप 35°C  है | केल्विन स्केल में इसका ताप क्या होगा ?

उत्तर – 308.15k

24.   सामान्य दाब पर जल के एक नमूने का क्वथनांक 102°C है | क्या यह जल शुद्ध है ?

उत्तर – नहीं

25.   उबलते हुए जल की तुलना में उसका भाप अधिक जलन पैदा करता है, क्यों ?

उत्तर – वाष्पन के गुप्त ऊष्मा के कारण

26.   क्या अमोनिया की गैसिय अवस्था को वाष्प कहा जा सकता है ?

उत्तर – नहीं

27.   एक ऐसे सामान्य पदार्थ का नाम लिखे जिसे गर्म या ठंडा करने पर उसकी अवस्था में परिवर्तन हो जाता है ?

उत्तर – जल

28.   ऐल्कोहल और ईथर में किसका वाष्पन तीव्रता से होगा ?

उत्तर – ईथर

लघु उत्तरीय प्रश्न

1.       उदाहरण के साथ पदार्थ की परिभाषा लिखे |

उत्तर :- कोई भी वस्तु जो कुछ स्थान घेरे जिसमें द्रव्यमान एवं आयतन हो और जो अवरोध उत्पन्न करे, पदार्थ कहलाती है। जैसे लकड़ी, कागज़, बर्फ, जल, तेल, स्टील इत्यादि ।

2.       उदाहरण के साथ द्रव्य की परिभाषा लिखे ।

उत्तर :- द्रव्य एक प्रकार का पदार्थ है जिसे किसी भी भौतिक प्रक्रिया की सहायता से पदार्थ के अन्य प्रकारों में विभक्त नहीं किया जा सकता है। उदाहरण के लिए चीनी एक द्रव्य है

3.       ठोस एवं द्रव्य में कोई तीन अंतर बताये |

उत्तर :-

ठोस (Solid)

द्रव (Liquid)

1.       ठोस पदार्थ के आकृति निश्चित होते है।

2.       ठोस पदार्थ में बहाव की प्रवृति नहीं होती है।

3.       ठोस पदार्थों के द्रवनांक एवं क्वथनांक प्राय: उच्च होते है।

1.       इसकी आकृति अनिश्चित होती है।

2.       द्रव पदार्थों में बहाव की प्रवृत्ति होती है।

3.       द्रवों के द्रवनांक और क्वथनांक प्रायः कम होते हैं।







4.       उर्ध्वपातन क्या है? किन्ही तीन द्रव्यों के नाम लिखे जो गर्म किये जाने पर उर्ध्वपातित हो जाते है ?

उत्तर :- उर्ध्वपातन वैसी प्रक्रिया है जिसमें कोई ठोस पदार्थ गर्म करने पर बिना द्रव रूप में परिणत हुए सीधे वाष्प की अवस्था में बदल जाता है और उस वाष्प को ठंडा करने पर वह बिना द्रव रूप में परिणत हुए सीधे ठोस की मूल अवस्था में परिवर्तित हो जाता है। जैसे- अमोनिया क्लोराइड, आयोडीन और कपूर ।

5.       द्रव के हिमांक से आप क्या समझते है?

उत्तर :- वह ताप जिसपर कोई पदार्थ द्रव की अवस्था से ठोस की अवस्था में परिवर्तित होता है, द्रव का हिमांक कहलाता है और यह प्रक्रिया द्रव का जमना कहलाती है।

6.       द्रवण की गुप्त उष्मा क्या है ?

उत्तर :- वायुमंडलीय दाब पर किसी ठोस पदार्थ के 1 kg को उसके द्रवनांक पर द्रव-अवस्था में परिवर्तित करने के लिए आवश्यक ऊष्मा को उस ठोस पदार्थ के द्रवण की गुप्त ऊष्मा कहते है।

7.        वाष्पन की गुप्त उष्मा से आप क्या समझते है ?

उत्तर :- :- वायुमंडलीय दाब पर किसी द्रव  के 1 kg को उसके क्वथनांक पर ताप में बिना परिवर्तन लाए द्रव-अवस्था से गैसीय अवस्था  में परिवर्तित करने के लिए आवश्यक ऊष्मा को उस द्रव के वाष्पन  की गुप्त ऊष्मा कहते है।

8.       आप कैसे सिद्ध करेंगे की वाष्पन से ठंडक उत्पन्न होती है ?

उत्तर:- वाष्पन की क्रिया द्रव के सतह पर होती है, सतह पर वाले द्रव के कण भीतरी भाग से उष्मा ऊर्जा ग्रहण करके अत्यधिक ऊर्जा प्राप्त कर लेते है जिससे ये गैस के रूप में वायु में चले जाते है। इससे द्रव का ताप कम हो जाता है और वह ठंडा हो जाता है।

उदाहरण :- अपनी हथेली पर एक या दो बूंद स्प्रीट या ईथर रखे। हथेली पर आप ठंडक का अनुभव करेंगे। इसका कारण यह है की हथेली पर रखे इन द्रव्यों का वाष्पन होता है। इसके लिए आवश्यक उष्मा हमारी हथेली से प्राप्त होती है अत हथेली ठंडी हो जाती है।

9.       संघनन क्या है? गैस का संघनन कैसे किया जाता है?

उत्तर :- पदार्थ के गैसीय रूप का द्रव रूप में परिवर्तन गैस का संघनन कहलाता है। गैस पर दाब बढ़ाकर या उसका ताप कम करके संघनन किया जा सकता है। गैस पर दाब बढाने पर गैस के कण परस्पर काफी निकट आ जाते है जिससे अन्तराण्विक स्थान घट जाता है। ऐसा होने से गैस कणों के बीच अन्तराण्विक आकर्षण बल काफी बढ़ जाता है जिससे गैस द्रव में परिवर्तित हो जाती है।

10.   वाष्पन और क्वथन में अंतर स्पष्ट करें।

वाष्पन

क्वथन

1.       यह एक स्वतः होने वाली प्रक्रिया है जो सभी तापो पर होती रहती है।

2.       यह द्रव के सिर्फ ऊपरी सतह पर ही होता है, द्रव के भीतरी भागों में नहीं।

3.       इसमें ठंडक उत्पन्न होती है।

 

1.       यह एक निश्चित ताप पर ही होता है, जिसे द्रव का क्वथनांक कहते हैं।

2.       यह संपूर्ण द्रव में होता है, जिसमें द्रव के भीतरी भागों से बुलबुले लगते हैं। निकलने लगते हैं।

3.       इसमें ठंडक उत्पन्न नहीं होती है।

 








11.   गैस के दाब से आप क्या समझते है ?

उत्तर :- बर्तन की दीवारों के प्रति इकाई क्षेत्रफल पर गैस के कणों द्वारा आरोपित बल गैस का दाब कहलाता है।

12.   ठोस पदार्थ की आकृति और आयतन निश्चित क्यों होते है ?

उत्तर :- ठोस पदार्थ की आकृति और उसके आयतन निश्चित होते है क्योंकि ठोस पदार्थों के कण न तो एक-दुसरे के निकट आ सकते है और न दूर ही जा सकते है। ठोस पदार्थ की आकृति कायम रहती है और इसी कारण इसका आयतन भी स्थिर रहता है।

13.   द्रव का वाष्पन कैसे होता है ?

उत्तर :- द्रव के कण अनवरत गमन करते तथा परस्पर टकराते रहते है, वायु में खुला छोड़ देने पर वे वायु के कणों के साथ भी टकराते रहते है। ऐसी अवस्था में द्रव की सतह वाले द्रव-कण अतिरिक्त ऊर्जा प्राप्त कर लेते है। इनकी ऊर्जा इतनी बढ़ जाती है की इनपर द्रव के भीतरी कणों का आकर्षण समाप्त हो जाता है। ये कण जल की सतह को छोड़कर वाष्प में परिवर्तित होकर वायु में चले जाते है।

14.   पदार्थ की प्लाज्मा अवस्था की क्या उपयोगिता है ?

उत्तर :- पदार्थ की प्लाज्मा अवस्था की उपयोगिता बहुत ही महत्वपूर्ण है, इस अवस्था का उपयोग प्रतिदीप्त ट्यूब और नियान संकेत वाले बल्ब के निर्माण में किया जाता है। प्रतिदीप्त ट्यूब में हीलियम या कुछ अन्य गैस भरी रहती है। गैस से होकर विद्युत धारा प्रवाहित होने पर विशिष्ट रंग युक्त उद्दीप्त प्लाज्मा उत्पन्न होते है। यह विशिष्ट रंग गैस की प्रवृति पर निर्भर करता है।

15.   निम्नलिखित के लिए कारण बताएँ –

           i.      गर्म पके हुए खाद्य पदार्थ की गंध का एहसास हमें दुरी से ही हो जाता है, ठंडे खाद्य पदार्थ की गंध का एहसास निकट जाने पर ही होता है, क्यों ?

उत्तर :- तापमान बढ़ने से कणों की गति तेज हो जाती है। गर्मागरम खाने की गंध कई मीटर दूर से ही पहुँच जाती है। ठंडे खाने की महक लेने के लिए उसके पास जाना पड़ता है। क्योंकि कम तापमान पर कणों की गति कम होती है।

         ii.      बिना कोई अवशेष छोड़े ही कपूर गायब हो जाता है, क्यों ?

उत्तर :- कपूर का उर्ध्वपातन होता है जिससे वह सीधे ही गैस अवस्था में परिवर्तित हो जाता है।

       iii.      बर्तन के दीवार पर गैस दाब आरोपित करता है, क्यों ?

उत्तर :- गैस के अणु बहुत तेज गति से इधर-उधर घुमते रहते है जिससे बर्तन की दीवारे पर टकराकर दबाब डालते है।

        iv.      क्वथनांक पर द्रव का ताप स्थिर रहता है, क्यों ?

उत्तर :- क्योंकि गर्म करने पर जब द्रव पूरा-का-पूरा वाष्प में नहीं बदला जाता तबतक द्रव का ताप क्वथनांक पर स्थिर रहता है।

          v.      गर्मी के दिनों में हम सफेद वस्त्र पहनना पसंद करते है, क्यों ?

उत्तर :- काली या गाढे रंग वाली वस्तुएँ सफेद या हलके रंग वाली वस्तुओं की तुलना में अधिक मात्रा में उष्मा का अवशोषण करती है, इसलिए गर्मी के दिनों में लोग सफेद वस्त्र पहनना अधिक पसंद करते है।

 

  

Previous Post Next Post

Contact Form